प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर से संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल साझा इतिहास और आस्था से जुड़े घनिष्ठ मित्र हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर सुशीला जी को हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
Nepal Gen-Z protest: काठमांडू में कर्फ्यू हटा, अगले साल 5 मार्च से पहले होंगे चुनाव
Nepal के उज्ज्वल भविष्य के लिए मोदी की शुभकामनाएँ
मोदी ने कहा कि नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उनका शपथ ग्रहण महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने नेपाल के नागरिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्थिर माहौल में भी उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च रखा है।
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से नेपाल के युवाओं की सराहना की, जिन्होंने हाल के दिनों में सड़कों की सफाई और रंग-रोगन में सक्रिय भागीदारी की है। मोदी ने कहा कि उनकी सकारात्मक सोच और कार्य न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि नेपाल के नए उदय का स्पष्ट संकेत भी हैं। अंत में उन्होंने नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
