Sambhal में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
परिक्रमा मार्ग श्रीवंशगोपाल तीर्थ, जो गांव बैनीपुरचक में स्थित है, से शुरू होकर भुवनेश्वर, क्षेमनाथ और चंदेश्वर होते हुए पुनः वंशगोपाल तक समाप्त होता है।

Sambhal में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल की पौराणिक 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का भ्रमण किया और क्षेमनाथ मंदिर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संभल में मिशन शक्ति अभियान फेज़-5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया
Sambhal की पौराणिक 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का प्रशासनिक निरीक्षण

यह परिक्रमा मार्ग क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। परिक्रमा मार्ग श्रीवंशगोपाल तीर्थ, जो गांव बैनीपुरचक में स्थित है, से शुरू होकर भुवनेश्वर, क्षेमनाथ और चंदेश्वर होते हुए पुनः वंशगोपाल तक समाप्त होता है।

संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











