Sambhal के दरोगा की बहादुरी बनी चर्चा का विषय, 35 किमी दूर से लाए चार वारंटी

लेकिन इसी के विपरीत, हयातनगर थाने के 57 वर्षीय दरोगा चन्द्रवीर सिंह ने अकेले दम पर 35 किलोमीटर दूर चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र से चार वारंटियों को पकड़ कर एक मिसाल पेश की।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में जहाँ एक ओर कानपुर पुलिस पर अपराधी को भगाने में मदद करने के आरोप में कार्रवाई हुई है, वहीं दूसरी ओर सम्भल के हयातनगर थाना में तैनात दरोगा चन्द्रवीर सिंह ने पुलिस की छवि को मजबूती दी है।

Sambhal में ट्रैफिक नियमों पर फोकस, पुलिस ने बताया दुर्घटनाओं से बचाव का रास्ता

दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कानपुर पुलिस के एक दरोगा और सिपाही अपराधी को सूटकेस समेत मोटर पर होकर भी रोकने में विफल नजर आते हैं। इस घटना ने यूपी पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके चलते दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Sambhal में दरोगा चन्द्रवीर सिंह की बहादुरी ने दिल जीता

लेकिन इसी के विपरीत, हयातनगर थाने के 57 वर्षीय दरोगा चन्द्रवीर सिंह ने अकेले दम पर 35 किलोमीटर दूर चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र से चार वारंटियों को पकड़ कर एक मिसाल पेश की। उन्होंने न सिर्फ कोतवाली चन्दौसी पहुंचकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया, बल्कि उन्हें सुरक्षित हयातनगर थाना लाकर न्यायालय में पेश भी किया।

The bravery of the inspector of Sambhal became a topic of discussion, he brought four warrants from 35 km away

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने दरोगा चन्द्रवीर सिंह की सराहना करते हुए बताया कि उनकी यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता है, जिसके लिए उन्हें नकद इनाम भी प्रदान किया गया है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस विभाग में अभी भी ऐसे जांबाज़ अधिकारी मौजूद हैं, जो कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम कर रहे हैं।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button