राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: ISRO अध्यक्ष ने बताई भारत की भावी अंतरिक्ष योजनाएँ
उन्होंने बताया कि भारत 2035 तक "भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन" (BAS) स्थापित करेगा, जिसका पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च होगा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन के कारण भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएँ हासिल की हैं।
ISRO-NASA का निसार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित, सफलतापूर्वक कक्षा में पहुँचा
उन्होंने बताया कि भारत 2035 तक “भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन” (BAS) स्थापित करेगा, जिसका पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च होगा। साथ ही, चंद्रयान-4 और वीनस ऑर्बिटर मिशन की शुरुआत होगी, जबकि 2040 तक भारत चंद्रमा पर उतरकर सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाव पर एक गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया, जिससे गगनयान मिशन की तैयारी में मदद मिली। शुक्ला जी की सफल यात्रा और उनके तीन सहयोगियों के योगदान का उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया।
23 अगस्त 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक दिन: ISRO अध्यक्ष

नारायणन ने कहा कि 23 अगस्त 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक दिन था जब चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की। प्रधानमंत्री ने उस स्थान को “शिव शक्ति पॉइंट” नाम दिया और इस दिन को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











