Newsnowमनोरंजननये भोजपुरी Holi Song 2022 में गर्दा उड़ाते दिखे खेसारी लाल यादव

नये भोजपुरी Holi Song 2022 में गर्दा उड़ाते दिखे खेसारी लाल यादव

Holi के त्योहार को मजेदार बनाने के लिए खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करने में लगे हुए हैं।

Holi Song 2022: कितनी दिलचस्प बात यह है कि होली से ठीक एक महीने पहले भोजपुरी गानों की धूम देखने को मिल रही है। चारों ओर काफी चहल-पहल है सच कहें तो संगीत प्रेमियों के लिए भोजपुरी गानों के बिना रंगों का त्योहार बिल्कुल अधूरा सा लगता है। आप कितना भी कर लें, जब तक स्पीकर पर भोजपुरी गाने नहीं बजते, रंग नहीं चढ़ते आइए इसी बात पर सुनते हैं खेसारी लाल का नया गाना।

Holi पर खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग

Holi के त्योहार को मजेदार बनाने के लिए खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज करने में लगे हुए हैं, पिछले कुछ दिनों में खेसारी लाल ने होली पर कई गाने रिलीज किए हैं। इन दिनों उनका नया होली गाना ‘भतीजवा के होली’ भी सुर्खियों में है। गाने में खेसारी के साथ उनकी को-स्टार शोना पांडे भी हैं। म्यूजिक वीडियो में दोनों अपनी केमिस्ट्री से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल और शोना का नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। वीडियो को एंटरटेनिंग बनाने के लिए उन्होंने इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगाया है। इसके साथ ही थोड़ी प्रामाणिक होली की झलक भी देखने को मिली है। होली के रंगों के बीच खेसारी लाल-शोना की जोड़ी को एक साथ देखना मजेदार है।

भोजपुरी होली सॉन्ग ‘भतीजवा के होली’ के वीडियो में एक्ट्रेस शोना पांडे साड़ी में देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अभिनेता खेसारी जींस और शर्ट में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

हालांकि भोजपुरी Holi सॉन्ग ‘भतीजवा के होली’ के मेकिंग वीडियो की बात करें तो खेसारी लाल यादव का साथ सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने दिया है। दोनों की दमदार आवाजों ने गाने के वीडियो में जान डाल दी है। इसे शोना पांडे पर फिल्माया गया है और गाने के बोल अखिलेश कश्यप-मनु साहू ने दिए हैं। इसके साथ ही छोटू रावत ने म्यूजिक दिया है। संगीतकार शुभम तिवारी हैं। वीडियो का डायरेक्शन आर्यन देव ने किया है। वीडियो का निर्माण अन्नपूर्णा फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img