NewsnowमनोरंजनLokmat Awards 2022: हस्तियों ने ग्लैमरस अवतार में रेड कार्पेट पर धूम...

Lokmat Awards 2022: हस्तियों ने ग्लैमरस अवतार में रेड कार्पेट पर धूम मचाई

Lokmat Awards 2022 कल रात एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। मनोरंजन उद्योग के कई बड़े नामों ने भव्य परिधानों में रेड कार्पेट पर कदम रखा, जिससे प्रशंसक दंग रह गए।

Lokmat Awards 2022 कल रात एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। मनोरंजन उद्योग के कई बड़े नामों ने भव्य परिधानों में रेड कार्पेट पर कदम रखा, जिससे प्रशंसक दंग रह गए। शो में अनन्या पांडे, रश्मिका मंदाना, श्रद्धा कपूर, तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा, मृणाल ठाकुर, सलमान खान, रवीना टंडन और अन्य सितारों को भव्य समारोह में पहुंचे। जहां सभी सेलेब्स ने स्टाइलिश आउटफिट पहने, वहीं कुछ ने अपने ग्लैमरस अवतार से सुर्खियां बटोरीं।

Lokmat Awards 2022

दबंग अंदाज में नजर आए सलमान खान

salman-khan

Lokmat Awards 2022 में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी नजर आए थे। सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आए। वीडियो में उन्होंने शर्ट और जींस के साथ जैकेट पहनी हुई है और कैमरे के सामने जमकर पोज दिए हैं।

अनन्या पांडे का दिलकश अंदाज़

Ananya-Pandey

अवॉर्ड फंक्शन में लिगर स्टार अनन्या पांडे भी शामिल हुईं। इस दौरान वह एक लहंगे में नजर आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस के होश उड़ गए और उनकी मुस्कान ने लोगों का दिल चुरा लिया।अनन्या पांडे ने भी कैमरे के सामने अपना अंदाज दिखाया और जमकर पोज दिए। इस समय हर जगह एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर की सादगी

Shraddha-Kapoor

अवॉर्ड फंक्शन में श्रद्धा कपूर भी पहुंचीं। वह सिल्वर गाउन में नजर आ रही थीं और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस को देख फैंस के चेहरे खिल उठे।

पलक तिवारी का मनमोहक अंदाज

Palak-Tiwari

पलक तिवारी भी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक गाउन पहना था जिसमें वह कयामत पैदा कर रही हैं। पलक तिवारी हमेशा ही अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं और उनसे नज़रें हटाना बहुत मुश्किल है।

मृणाल ठाकुर का स्टनिंग लुक

Mrunal-Thakur

अवॉर्ड फंक्शन में मृणाल ठाकुर भी नजर आईं और इस दौरान वह बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने अपने सिजलिंग लुक से खूब दिल भी जीता।

तेजस्वी प्रकाश सिज़लिंग लुक

Tejashwi-Prakash

अवॉर्ड फंक्शन में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और राहुल वैद्य भी पहुंचे। सभी ने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया।

रश्मिका मंदाना ने ग्रेसफुल लुक से सुर्खियां बटोरती

Rashmika-Mandanna

रश्मिका मंदाना ने लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 में झिलमिलाते सेक्विन और कशीदाकारी पट्टी बॉर्डर से सजी एक बेज साड़ी में दिल जीत लिया।

हिना खान का स्टाइलिश लुक

hina-khan-2022

व्हाइट ड्रेस में हिना खान बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। हिना हमेशा ही अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और उनके फैंस के लिए उनसे नजर हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

जैस्मीन भसीन

Jasmin-Bhasin

जैस्मीन भसीन ने रेड हॉट ड्रेस से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

मौनी रॉय

Mouni-roy-2022

मौनी रॉय ने वाइट शॉर्ट्स ड्रेस में स्टाइलिश एंट्री की।

रश्मि देसाई

rashmidesai

रश्मि देसाई ने अपने स्टाइल्स साड़ी लुक से सबका ध्यान खींचा।

Lokmat Awards 2022 में शामिल हुईं अन्य हस्तियां

Lokmat Awards 2022 में शामिल होने वाले अन्य सितारों में तमन्ना भाटिया, विद्या बालन, नुसरत भरुचा, हुमा कुरैशी, ईशा कोप्पिकर, राकेश बापाटी, शमिता शेट्टी, उषा काकड़े, अमित हैकरे, निखिल द्विवेदी, अवनिशी जैन, रितेश देशमुख और कई अन्य शामिल थे।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img