UP: Sambhal में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे महिला शक्ति संगठन ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक संगठन ने 55 जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग प्रदान कर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
यह भी पढ़ें: Sambhal में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पिता ने लगाई न्याय की गुहार
इस संगठन की स्थापना समाजसेवी दीपा वार्ष्णेय ने महिलाओं की आवाज़ बुलंद करने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से की थी। जैसा संगठन का नाम, वैसा ही उसका काम — संगठन निरंतर समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में लगा हुआ है।
Sambhal में महिला शक्ति संगठन ने बनाया नया रिकॉर्ड
इस विशेष अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
“हमारा संगठन नियमित रूप से जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग करता है। आज हमने 55वीं शादी में मदद कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कन्या को हमने शादी के लिए जरूरी सभी सामान भेंट किया है।”
दीपा वार्ष्णेय ने आगे बताया कि संगठन की सभी सदस्यों ने मिलकर न केवल शादी का सामान प्रदान किया, बल्कि कन्या के परिवार को एक लिफाफा सौंपकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। सभी ने संगठन की इस पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
(Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट)