होम क्राइम Budaun में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति को मारी गोली

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति को मारी गोली

बदायूं जनपद के थाना सिबिल लाइन में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर बैठे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बाइक सवारों ने मारी गोली।

Man shot due to old enmity in Budaun

बदायूं/उ.प्र: Budaun के थाना सिबिल लाइन में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। रंजिश के चलते घर के बाहर बैठे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बाइक सवारों ने गोली मार दी।

भगवानदास पुत्र झम्मन लाल घर के बाहर बैठे थे कि बाइक पर 3 लोग सवार होकर आए और उनके गोली मार दी। 

Budaun के बाजिदपुर गांव की घटना

भगवान दास के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गिनौरा बाजिदपुर गांव की है पुरी घटना।

सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और भगवानदास को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें: बदायूं के गाँव में खेल मैदान पर कोटेदार ने किया क़ब्ज़ा 

भगवान दास का कहना है आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

उन्होंने आरोपियों को पहचान लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने गोली मारने वाले बाइक सवारों को तलाश शुरू कर दी। 

 बदायूं से कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट 

Exit mobile version