spot_img
Newsnowसंस्कृतिMantra Jaap: भगवान को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए इन मालाओं से...

Mantra Jaap: भगवान को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए इन मालाओं से करें मंत्र जाप

देवताओं को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए मंत्र जाप सबसे प्रभावी और शक्तिशाली उपाय है। धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है।

Mantra Jaap: भगवान की पूजा में प्रयोग की जाने वाली जप माला का विशेष महत्व है। लगभग हर धर्म में जप की परंपरा है और सभी धर्मों के लोग अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार उचित माला से जप करते हैं। सनातन परंपरा में भी मंत्र जाप के लिए पवित्र माला का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Hanuman Mantra: हनुमान जयंती पर इन मंत्रों के जाप से मिलते हैं फायदे

Mantra Jaap with these garlands

मंत्र साधना में माला का स्थान प्रमुख होने के कारण प्रत्येक देवता के लिए अलग-अलग माला से जाप करने का विधान है.अगर सही तरीके से और पूरी श्रद्धा से जप किया जाए तो भगवान की कृपा मिलने में देर नहीं लगती। तो आइए जानते हैं कि आखिर किस देवता को प्रसन्न करने के लिए किस माला से उनके मंत्रो का जाप करना चाहिए।

इन मालाओं से Mantra Jaap करें

भगवान शिव

mantra Jaap with these garlands to please God quickly

भगवान शिव का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

देवी लक्ष्मी

सुख -समृद्धि से भरे जीवन के लिए मां लक्ष्मी की कृपा बेहद जरूरी है। इसलिए हमेशा लक्ष्मी मंत्र का जाप कमल की माला से करें।

भगवान विष्णु

mantra Jaap with these garlands to please God quickly

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी और चंदन की माला से Mantra Jaap करना श्रेष्ठ होता है।

देवी सरस्वती

विद्या की देवी सरस्वती के मंत्रों की स्फटिक की माला से पूजा करनी चाहिए। इससे धन लाभ भी होगा और मन भी शांत रहेगा। स्फटिक की माला धारण करने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है।

भगवान गणेश और देवगुरु बृहस्पति

mantra Jaap with these garlands to please God quickly

भगवान गणेश और देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप हल्दी की माला से करना चाहिए। परिणाम आने में देर नहीं लगती।

मां काली

मां काली के Mantra Jaap काली हल्दी या नीलकमल की माला से करना चाहिए।

मां दुर्गा

mantra Jaap with these garlands to please God quickly

लाल रंग के चंदन की माला (रक्त चंदन) से दुर्गा मां के मंत्रों का जाप करने से अत्यंत प्रभावशाली और शीघ्र फल मिलता है।

भगवान श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए सफेद चंदन की माला से जप करने से मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है।

भगवान सूर्य

mantra Jaap with these garlands to please God quickly

सफल और सुखी जीवन के लिए सूर्य देव की कृपा बहुत जरूरी है। इनके मंत्रों का जाप करने के लिए माणिक्य या बेल की लकड़ी की माला का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa का अर्थ, महत्व, जाप के लाभ

चंद्र देव

चंद्र देव के Mantra Jaap मोतियों की माला से करना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग भी शांत और संतुलित रहता है।

spot_img

सम्बंधित लेख