Mirzapur पुलिस ने वांछित 71 लोगों को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर/उ.प्र: Mirzapur के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए गए 24 घण्टे के विशेष अभियान में कुल 71 लोगो को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित/प्रिवेंटिव अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये गए 24 घण्टे के विशेष अभियान में जनपद मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

Mirzapur जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 71 अभियुक्त गिरफ़्तार 

Mirzapur police arrested 71 wanted people

मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित/प्रिवेंटिव के कुल 71 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है, जिसमें थाना पड़री में 01 अभियुक्त से 500 ग्राम नाजायज गांजा तथा थाना अदलहाट में 04 अभियुक्तों से 80 लीटर, थाना हलिया में 01 अभियुक्त से 30 लीटर व थाना लालगंज में 01 अभियुक्त से 40 लीटर , इस प्रकार कुल 150 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब 06 अभियुक्तों के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur से 3 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक ही नम्बर की दो चार पहिया वाहन बरामद

Mirzapur police arrested 71 wanted people

अहरौरा से 14, पड़री से 09, मड़िहान से 09, जमालपुर से 09, अदलहाट से 08, चील्ह से 04, कोकटरा से 03, विन्ध्याचल से 03, हलिया से 03, चुनार से 02, कछवां से 01, लालगंज से 01, देहात से 05 अभियुक्तो को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्जापुर से संवाददाता वसीम की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button