Sambhal: मिशन शक्ति अभियान फेज़-5 के अंतर्गत थाना कोतवाली सम्भल, जनपद सम्भल क्षेत्र के गुडविल एंजेल पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Sambhal: नाबालिग से छेड़खानी का दोषी करार, 3 साल कारावास और ₹5000 अर्थदंड
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपायों से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को इन योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Sambhal में छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया”
इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा के मामलों में चुप्पी तोड़ने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर राखी चौधरी, एचसी तरन्नुम, एचसी शक्ति तोमर, एचसी बलराम सिंह एवं कांस्टेबल प्रतिभा की विशेष भूमिका रही।
संवाददाता: खलील मलिक, सम्भल
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
