Sambhal में पुलिस लाइन बहजोई में बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई

NGO प्रभारी गौरी शंकर चौधरी ने भिक्षावृत्ति/बाल श्रम में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया बताई।

जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें श्रम विभाग, NGO जस्ट राइट, जिला प्रोबेशन, CWC बहजोई, किशोर न्याय बोर्ड चंदौसी, सहायक अभियोजन अधिकारी, थाना AHT तथा सभी थानों के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी शामिल हुए।

Sambhal में मंदिर की प्राचीन दीवार तोड़ने का विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज

Sambhal: रेस्क्यू बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर


गोष्ठी में CWC ने नाबालिग बच्चों को समिति के समक्ष पेश करने व सुपुर्दगी संबंधी नियमों की जानकारी दी। श्रम विभाग ने बाल श्रम से बच्चों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया बताई, जबकि सहायक अभियोजन अधिकारी ने JJ ACT पर प्रकाश डाला। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ने बाल कल्याण अधिकारियों की कार्यवाही के दायित्व स्पष्ट किए।


NGO प्रभारी गौरी शंकर चौधरी ने भिक्षावृत्ति/बाल श्रम में फंसे बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया बताई। वहीं, थाना AHT के प्रभारी निरीक्षक सत्यविजय सिंह ने निर्देश दिया कि सभी गुमशुदा बच्चों की शत-प्रतिशत बरामदगी की जाए और संबंधित पोर्टल को समय पर अद्यतन किया जाए।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version