Moradabad में दबंगो ने सरेआम पति पत्नी को पीटा

मुरादाबाद/यूपी: उत्तर प्रदेश के जनपद Moradabad के मझोला थाना क्षेत्र में दबंगो ने सरेआम पति पत्नी को लात घुसों और तमंचे की बटो से पीटा है। 

पीड़ित पति पत्नी के अनुसार पीटने वाले उसके रिश्तेदार हैं, और ज़मीनी विवाद के चलते 3 लोगों ने उनसे मारपीट की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

https://www.youtube.com/shorts/m4AYmXsfsKU

वीडियो में देखा जा सकता है की खुलेआम तमंचा लहराते हुए उसकी बटो से दंपति को मारपीट करके चलते बने। 

पुलिस ने पिटाई के शिकार पति पत्नी को मेडिकल के लिए भेज दिया है और कार्यवाही की भी बात कही है। 

Moradabad के खुशहालपुर का मामला 

आपको बता दें कि यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर की है जहा बैंक कॉलोनी निवासी दंपत्ति को 12 सितंबर की सुबह करीब 11:00 बजे कुछ दबंगों ने आकर मारना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Moradabad पुलिस ने 25,000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार 

दंपत्ति की तहरीर के अनुसार उनकी चाची से उनका जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते चाची के आदेश पर 3 दबंगों ने आकर दंपत्ति से मारपीट की और तमंचे की बटों से गिरा गिरा कर मारा जोकि वीडियो में भी देखा जा सकता है। 

पुलिस का इस संदर्भ में कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर मेडिकल के लिए भेजा गया है और वीडियो में जो तमंचा दिख रहा है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद से संवाददाता फ़राज़ खान की रिपोर्ट 

Exit mobile version