Surat: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के सूरत शहर में हथियारबंद लुटेरों ने एक आभूषण शोरूम से कीमती सामान लूटने के दौरान एक जौहरी की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक नीरव गोहिल ने बताया कि सोमवार रात को हुई घटना के बाद तीन लुटेरे भागने में सफल रहे, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने कुछ देर पीछा करने के बाद पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
Gopal Khemka Murder Case: पटना के व्यवसायी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
उन्होंने बताया कि चार हथियारबंद लुटेरे रात करीब साढ़े आठ बजे सचिन इलाके में श्रीनाथजी ज्वैलर्स के शोरूम में घुसे। डीएसपी गोहिल ने बताया, “शोरूम मालिक आशीष राजपारा ने जब लुटेरों को लूटे गए कीमती सामान के साथ भागने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं।
Surat: ज्वैलर राजपारा की गोली मारकर हत्या
राजपारा को सीने में दो गोलियां लगीं और अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।” उन्होंने बताया, “जब स्थानीय लोगों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू किया तो लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं। नाजिम शेख नाम के एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई।” कुछ देर पीछा करने के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे।
डीएसपी गोहिल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने लुटेरे की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी का फिलहाल इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि गुस्साई भीड़ से बचने के लिए तीन अन्य लुटेरों ने भागने से पहले शोरूम के पास कीमती सामान से भरा एक बैग छोड़ दिया और स्थानीय लोगों ने उसे दुकान मालिक के परिवार को लौटा दिया। अधिकारी ने कहा, “यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उनके पास केवल एक बैग था या उससे अधिक। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
