PM Modi आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत

PM Modi आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे।
इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस लॉन्च के साथ ही नशे के ख़िलाफ़ 100 हफ़्ते चलने वाले देशव्यापी ‘जन भागीदारी’ अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
विषय सूची
Nasha Mukt Yuva अभियान के तहत खेल, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन गतिविधियों में खेल-कूद के कार्यक्रम, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा सत्र, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक जुड़ाव के कार्यक्रम शामिल होंगे।
PM Modi ने मैसूर को दी सांस्कृतिक सौगात, Viveka Smaraka का किया उद्घाटन
इस पहल का मकसद नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक सामूहिक आंदोलन खड़ा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है।
इस कार्यक्रम में देश भर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा हिस्सा लेंगे। MY भारत स्वयंसेवक, MY भारत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, NGO, उद्योग संघों की युवा शाखाएं और 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे।
युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा प्रेरित
यह राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी पहल युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।
अभियान का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाना है।
PM Modi बोले- 12 साल में Aviation Sector ने भरी नई उड़ान, Airports की संख्या 74 से बढ़कर 166 हुई
इसके तहत देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, वॉकथॉन, योग एवं ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











