जालंधर (पंजाब): माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर PM Modi ने संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के समारोह में शिरकत की। इस मौके पर PM Modi ने देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
“काशी से जुड़ा है मेरा रिश्ता” — PM Modi
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है और काशी की जनता ने उन्हें सांसद के रूप में सेवा का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि जब भी वे सीर गोवर्धनपुर जाते हैं, तो पंजाब के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में मिलने का सौभाग्य मिलता है।
Budget Session 2026: 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर में प्रवेश पर PM Modi का विज़न
डेरा सचखंड बल्लां की सराहना
पीएम मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में संत रविदास जी के विचारों के वैश्विक प्रसार की भी सराहना की।
आदमपुर एयरपोर्ट का नया नाम
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट रखा गया है। साथ ही हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया।
बजट का जिक्र: गरीब–किसान–नारी पर फोकस
पीएम मोदी ने संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बजट गरीबों, अन्नदाताओं, युवाओं और नारीशक्ति को सशक्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट गांवों को मजबूत करेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा।
BJP गोवा कोर कमेटी की अहम बैठक, संगठन और रणनीति पर मंथन
इलाज सस्ता, संवेदनशील फैसले
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में कई दवाएं सस्ती की गई हैं और गरीबों व बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। इस बजट में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को और सस्ता करने के फैसले लिए गए हैं।
“विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा”
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से भारत विकसित भारत के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
