PM Modi का भावुक संबोधन, Sikkim की खूबसूरती और लोगों की सादगी की तारीफ

सिक्किम के 50वें राज्य बनने के जश्न के समापन समारोह में PM Modi ने भावनात्मक और प्रेरणादायक संबोधन दिया। गंगटोक पहुंचने के बाद उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक एकता और लोगों की सादगी की सराहना करते हुए इसे “पूरब का स्वर्ग” बताया।

PM Modi ने कहा कि बंगाल चुनावों की व्यस्तता के बाद जैसे ही वे सिक्किम पहुंचे, उन्हें एक अलग तरह की खुशी और ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने यहां के मौसम, वातावरण और प्राकृतिक रंगों का जिक्र करते हुए कहा कि यह जगह न केवल खूबसूरत है, बल्कि आध्यात्मिक शांति का भी अहसास कराती है।

PM Modi का बड़ा संदेश, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बना सिक्किम

अपने संबोधन में PM Modi ने सिक्किम को देश की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब देश के कुछ हिस्सों में राजनीतिक स्वार्थ के कारण भाषाई कट्टरता, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने की कोशिश होती है, तब सिक्किम “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की सोच को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान प्रस्तुत कार्यक्रमों में भारत की विविधता और एकता की झलक साफ दिखाई दी, जिसने पूरे देश की तस्वीर को जीवंत कर दिया।

Bengal elections में PM Modi का वार, “मा-माटी-मानुष” पर सवाल

Sikkim सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि भारत की एकता का प्रतीक

PM Modi ने सिक्किम के लोगों की सादगी, मुस्कान और अपनापन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें हमेशा शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान उन्होंने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैरकपुर रैली में PM Modi का बड़ा बयान, माइग्रेशन और बेरोज़गारी पर उठाए सवाल

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार खराब मौसम के कारण वे सिक्किम नहीं आ पाए थे और बागडोगरा से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस बार लोगों से सीधे मिलने की उनकी इच्छा पूरी हुई।

PM Modi ने Siliguri से भरी हुंकार, बोले- Bengal ने ठान लिया है इस बार TMC सरकार जाएगी

रोड शो और देशभक्ति का माहौल

प्रधानमंत्री ने गंगटोक में हुए रोड शो का जिक्र करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों के हाथों में तिरंगा, “वंदे मातरम” और “जय माता भारत” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version