पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में PM Modi ने राज्य के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, रोजगार और चुनावी राजनीति को लेकर विस्तृत संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने प्रवासन, युवाओं के भविष्य और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बदलाव की अपील की।
PM Modi ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने दशकों तक माइग्रेशन का दर्द झेला है। उन्होंने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर न होने के कारण राज्य के युवाओं को बाहर जाना पड़ा, जिससे परिवारों पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने बताया कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ा है, जो अपने बच्चों से दूर रहकर अकेलापन झेल रहे हैं। उनके मुताबिक, यह एक सामाजिक चुनौती बन चुकी है, जिसे दूर करना जरूरी है।
विषय सूची
PM मोदी बोले बंगाल के युवाओं को मिलेगा राज्य में ही रोजगार
PM Modi ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता बंगाल के युवाओं के लिए राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने दावा किया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो युवाओं के लिए नए उद्योग और रोजगार के रास्ते खोले जाएंगे।
“बदलाव तय है!” Haldia से PM Modi का एलान—Bengal में TMC सरकार की विदाई का दावा
TMC पर आरोप और “मां, माटी, मानुष” का जिक्र
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के पुराने नारे “मां, माटी और मानुष” का जिक्र करते हुए कहा कि अब यह नारा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की भलाई और युवाओं के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं हुआ।
Bengal elections में PM Modi का वार, “मा-माटी-मानुष” पर सवाल
स्वास्थ्य योजनाओं का वादा
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही पूरे राज्य में आयुष्मान योजना लागू करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लाखों महिलाओं और बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
कोलकाता और पहचान का मुद्दा
प्रधानमंत्री ने कोलकाता के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इसे आधुनिक शहर बनाने का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति उससे अलग दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि शहर की पहचान को बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए लोगों को एकजुट होना होगा।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
