PM Modi का TMC पर तीखा हमला, बोले—Bengal को ‘महा-जंगलराज’ से मुक्ति चाहिए

सिंगूर (पश्चिम बंगाल): PM Modi ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिंगूर में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि राज्य के लोग “असली बदलाव” चाहते हैं और 15 साल से चले आ रहे “महा-जंगलराज” को खत्म करने के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे हाल ही में बिहार में जंगलराज को रोकने का काम किया गया, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल भी TMC के कुशासन को विदा करने के लिए तैयार है। उन्होंने मंच से दावा किया कि महिलाओं, किसानों और युवाओं की भारी मौजूदगी यह दिखाती है कि राज्य के हर वर्ग में बदलाव की चाह है।

वंदे मातरम् और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का ज़िक्र

पीएम मोदी ने अपने भाषण में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद में इस पर विशेष चर्चा हुई और पूरे देश ने ऋषि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि हुगली और वंदे मातरम् का ऐतिहासिक रिश्ता है और जैसे वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का उद्घोष बना, वैसे ही अब उसे विकसित बंगाल और विकसित भारत का मंत्र बनाना होगा।

PM Modi ने Kaziranga Elevated Corridor परियोजना का किया शिलान्यास

नेताजी और आज़ादी की विरासत

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इंडिया गेट के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की, लाल किले से आज़ाद हिंद फौज को सम्मान दिया और अंडमान-निकोबार में द्वीपों के नाम नेताजी के नाम पर रखे। साथ ही, गणतंत्र दिवस समारोह की परंपरा में बदलाव कर 23 जनवरी से कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय भी इसी सोच का हिस्सा है।

PM Modi ने TMC पर योजनाएं रोकने का आरोप लगाया

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचने देती। उन्होंने कहा कि बंगाली भाषा को शास्त्रीय दर्जा, दुर्गा पूजा को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत में शामिल कराना—ये सब भाजपा सरकार के प्रयासों से संभव हुआ, लेकिन राज्य सरकार इन उपलब्धियों का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।

PM Modi ने Congress की बीएमसी चुनाव में हार पर कटाक्ष किया, कहा- देश लगातार “नकारात्मक राजनीति” को खारिज कर रहा है।

सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा

प्रधानमंत्री ने TMC पर राज्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देना और उन्हें वोट बैंक के रूप में देखना बेहद खतरनाक है। पीएम मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और बंगाल के भविष्य के लिए निर्णायक बदलाव का आह्वान किया।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version