Hamirpur में 10 दिन पहले हुई अपहरण और हत्या की वारदात का हुआ खुलासा

हमीरपुर/उ.प्र: Hamirpur में राठ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहानी में 10 दिन पूर्व अपहरण कर हत्या की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा।

आपको याद दिला दें की 10 दिन पूर्व राठ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी के माल के बंटवारे को लेकर कुछ युवकों में विवाद हुआ था। बंटवारे की रकम न मिलने के चलते युवक का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

Police disclosed Hamirpur kidnapping murder incident

मृतक युवक राठ कोतवाली के सिकंदरपुरा का रहने वाला था। युवक का उसके इलाके से अपहरण कर लिया गया था और थाना मझगांव के गौहानी के जंगल में हत्या कर उसका शव फेंका गया था। 

Hamirpur के राठ थाने की घटना 

आज पुलिस ने 10 दिन पूर्व अपहरण कर हत्या की वारदात का ख़ुलासा किया और चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2 अवैध तमंचा समेत 6 कारतूस बरामद किए गए। 

Police disclosed Hamirpur kidnapping murder incident

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्त में आए चारों अभियुक्त। गिरफ्तार हुए चारों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Police disclosed Hamirpur kidnapping murder incident

पुलिस ने गिरफ्तार कर इन अभियुक्तों को जेल भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया मामले का खुलासा।

हमीरपुर से धर्मेन्द्र महाजन की रिपोर्ट।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button