Sambhal: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नई चौकी का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में थाना चंदौसी की नवनिर्मित पुलिस चौकी कैथल का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फीता काटकर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।

Sambhal: एएचटी टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

Sambhal में पुलिस चौकी कैथल का लोकार्पण

इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई और चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर आम जनता को जागरूक किया गया। नई चौकी का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सम्भल में नई पुलिस चौकी के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version