Sambhal में पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, एमजीएम कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान यातायात टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, विभिन्न सड़क संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित ड्राइविंग के आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

यूपी के जनपद Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों और प्रमुख चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एमजीएम कॉलेज, सम्भल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Sambhal में मिशन शक्ति 5.0: महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर किया जनजागरण

Sambhal पुलिस का एमजीएम कॉलेज में प्रभावी कार्यक्रम

Police's road safety campaign in Sambhal, special program organized in MGM College

कार्यक्रम के दौरान यातायात टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, विभिन्न सड़क संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित ड्राइविंग के आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता दर्शाई।

Police's road safety campaign in Sambhal, special program organized in MGM College

विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और समाज व परिवार में भी सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश प्रसारित करेंगे। यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक आदत बनाना है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और हर सफर सुरक्षित बन सके।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button