होम क्राइम Budaun में खुलेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Budaun में खुलेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

यूपी के बदायूं में शहर के व्यस्ततम रोडवेज बस अड्डे के पास बने आलीशान होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं व 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा गया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Prostitution going on openly in Budaun busted

बदायूं/उ.प्र: Budaun के एक नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार! सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़। होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में 5 महिला और 5 पुरुषों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

यूपी के बदायूं में शहर के व्यस्ततम रोडवेज बस अड्डे के पास बने आलीशान होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं व 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Prostitution going on openly in Budaun busted

Budaun के होटल में खुलेआम चल रहा देह व्यापार 

शुक्रवार को बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रोडवेज के पास स्थित अजंता होटल में पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग में सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार मौजूद रहे। जब होटल की चेकिंग की गई तो वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुरुष अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: Budaun के गाँव में खेल मैदान पर कोटेदार ने किया क़ब्ज़ा 

Prostitution going on openly in Budaun busted

जब पुलिस ने आधार कार्डों की गहनता से जांच की तो उसमें नामों में अंतराल निकला। फिर पुलिस ने महिला पुलिस के द्वारा महिलाओं और पुरुषों को होटल के कमरों से बाहर निकाल कर पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर देह व्यापार हो रहा था।

जिस पर पुलिस ने 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बदायूं से संवाददाता कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट 

Exit mobile version