Bareilly में कुतुबखाना ओवरब्रिज का व्यापारियों ने जमकर किया विरोध
बरेली/यूपी: Bareilly के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुतुबखाना चौराहे पर बनने वाले ओवरब्रिज का अब खुलकर विरोध सामने आने लगा है।
आज से पुल के पिलर की खुदाई का काम शुरू होना था लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो सका।
Bareilly के व्यापारियों का जमकर विरोध
आपको बता दें कि कुतुबखाना बाजार के जाम को देखते हुए यहां पुल बनवाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन जैसे ही पुल निर्माण की तारीख निकट आई वैसे वैसे विरोध तेज हो चला।