Rajnath Singh ने नासिक में की HAL की नई उत्पादन लाइन का उद्घाटन, कहा — भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर
राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत अब उस मुकाम पर पहुंच रहा है जहां वह शत्रुओं को परास्त करने और निर्णायक कार्रवाई करने की सामर्थ्य स्वयं विकसित कर रहा है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने नासिक में आयोजित एक समारोह में कहा, “आज HAL की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन हो रहा है, जहां LCA Mk1A तेजस विमान बनाए जाएंगे, साथ ही HTT-40 प्रशिक्षण विमान की दूसरी उत्पादन लाइन की भी शुरुआत की गई है। मैं इस उपलब्धि के लिए HAL के सभी कर्मचारियों और इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं।”
Tejas Mk1A लड़ाकू विमान 17 अक्टूबर को पहली उड़ान भरेगा, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
उन्होंने कहा कि उन्हें नासिक आकर विशेष प्रसन्नता हो रही है, क्योंकि नासिक एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि है, जहां भगवान शिव त्र्यंबकेश्वर के रूप में विराजमान हैं। नासिक आज आस्था, भक्ति, आत्मनिर्भरता और क्षमता का प्रतीक बन चुका है। HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) यहां भारत की रक्षा शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
HAL बना आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का प्रतीक: Rajnath Singh
Rajnath Singh ने बताया कि जब उन्होंने नासिक में SU-30 CLA और HTT-40 विमान को उड़ान भरते देखा, तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इन विमानों की उड़ान भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (Aatmanirbharta) और तकनीकी क्षमता का प्रतीक है।

Rajnath Singh ने कहा कि HAL ने पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ करने में एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य किया है। नासिक इकाई ने न केवल आधुनिक लड़ाकू विमानों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है, बल्कि उसने भारत को अपनी रक्षा उत्पादन शक्ति में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर योगदान दिया है। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत अब उस मुकाम पर पहुंच रहा है जहां वह शत्रुओं को परास्त करने और निर्णायक कार्रवाई करने की सामर्थ्य स्वयं विकसित कर रहा है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











