Sambhal में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 से अधिक निजी अस्पतालों पर छापेमारी

एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sambhal जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में बड़ा अभियान चलाया। बहजोई नगर और आसपास के क्षेत्रों में 30 से अधिक निजी अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें: Sambhal में पुलिस लाइन बहजोई में बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई

अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था, चिकित्सकीय मानकों, लाइसेंस, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों का रिकॉर्ड और साफ-सफाई की स्थिति की गहन जांच की। पुलिस ने अस्पतालों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों और अवैध संचालन पर निगरानी रखी।

मरीजों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं: ASP अनुकृति शर्मा

एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, कई अस्पतालों में दस्तावेज अधूरे मिले हैं और दवाओं व साफ-सफाई के मानकों पर भी सवाल उठे हैं। टीम ने तथ्यों को दर्ज कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस संयुक्त छापेमारी से न केवल अस्पताल संचालकों में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता भी सुधरेगी।

Sambhal से खलील मलिक की खास रिपोर्ट

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version