होम देश Sambhal में कांग्रेस नेता की भूख हड़ताल स्थगित, अंशु शर्मा मामले में...

Sambhal में कांग्रेस नेता की भूख हड़ताल स्थगित, अंशु शर्मा मामले में पुलिस ने दिया आश्वासन

सम्भल में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा घोषित संभल कोतवाली में भूख हड़ताल को उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित किया गया। एहतियातन विजय शर्मा को किया गया हाउस अरैस्ट, अंशु शर्मा के मामले में निष्पक्ष कार्यवाही का मिला भरोसा।

अंशु शर्मा के मामले में निष्पक्ष कार्यवाही का मिला भरोसा।

सम्भल/यूपी: Sambhal के पत्रकार अंशु शर्मा व भाजपा नेता विवाद में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर कांग्रेस नेता विजय शर्मा की भूख हड़ताल स्थगित, उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस।

Sambhal से कांग्रेस नेता को हाउस अरैस्ट किया गया 

एहतियातन विजय शर्मा को किया गया हाउस अरैस्ट, अंशु शर्मा के मामले में निष्पक्ष कार्यवाही का मिला भरोसा। 

सम्भल में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा घोषित संभल कोतवाली में भूख हड़ताल को उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित किया गया। 

यह भी पढ़ें: Sambhal में भाजपा नेता से पीड़ित परिवार ने किया पलायन का फैसला

सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा नेता के दबाव में प्रशासन द्वारा अंशु शर्मा पर की गई कार्यवाही से ज्ञात होता है कि सम्भल प्रशासन भाजपा के दबाव में है। 

Congress leaders hunger strike in Sambhal postponed
Sambhal में कांग्रेस नेता की भूख हड़ताल स्थगित, अंशु शर्मा मामले में पुलिस ने दिया आश्वासन

अंशु शर्मा के साथ हुए अन्याय पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने 19 अक्टूबर 2022 को कोतवाली सम्भल में भूख हड़ताल का कार्यक्रम तय किया था। उच्चाधिकारियों द्वारा पीड़ित अंशु शर्मा को न्याय दिलाने का आश्वासन देने पर भूख हड़ताल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Sambhal में भाकियू भानु की भाजपा नेता पर कार्यवाही करने की माँग 

श्री विजय शर्मा ने कहा की अगर संतोषजनक कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है, तो बाद में रणनीति तय की जाएगी तथा इसकी जिम्मेदारी सम्भल प्रशासन की होगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी, 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को मुझे हाउस अरेस्ट करने से ज्यादा क्राइम रोकने पर ध्यान देना चाहिए।  

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के आवास पर जिला महासचिव हिलाल अख्तर, मौहम्मद इब्राहीम अली, मुनेश कुमार जोशी, अशोक कुमार गौतम, सुभाष शर्मा, अजीत सैनी, मोहम्मद फैजान, ओमवीर चौधरी, सौरभ चौधरी, पिंटू पाल, मौहम्मद कासिम, अरुण कुमार शर्मा, अमन शर्मा, दीपांशु शर्मा, अनिल शर्मा, रिंकू शर्मा, शिवम शर्मा, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सम्भल से ख़लील मलिक की रिपोर्ट 

Exit mobile version