Sambhal पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान — मिशन शक्ति के तहत थानों में विशेष चौपालें आयोजित

इन कार्यक्रमों में बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, तथा सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)” के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में 27 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चौपालों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Sambhal में मिशन शक्ति 5.0 – नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

Sambhal में मिशन शक्ति अभियान ने जगाई जागरूकता

इन कार्यक्रमों में बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, तथा सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

Sambhal Police's women empowerment campaign - Special Chaupals organized in police stations under Mission Shakti

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे —

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
  • राष्ट्रीय पोषण योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • पीएम स्वनिधि योजना
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • वन स्टॉप सेंटर योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
  • महिला शक्ति केंद्र योजना
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

आदि योजनाओं की जानकारी पंपलेट्स और जागरूकता सामग्री वितरित कर आमजन तक पहुँचाई।

Sambhal Police's women empowerment campaign - Special Chaupals organized in police stations under Mission Shakti

इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई —

  • वीमेन पावर लाइन 1090,
  • पुलिस आपातकालीन सेवा 112,
  • मोबाइल पैनिक बटन डेमो,
  • सीएम हेल्पलाइन 1076,
  • स्वास्थ्य सेवा 102,
  • एम्बुलेंस सेवा 108,
  • महिला हेल्पलाइन 181,
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930।

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि जनपद सम्भल को सुरक्षित और सशक्त समाज का उदाहरण बनाया जा सके।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button