Sambhal: प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पीएम प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की।

Sambhal में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ धर्मवीर प्रजापति ने तहसील सम्भल के विकासखंड असमोली स्थित पीएम प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों और अन्य लोगों से वार्ता की।

Sambhal: एएचटी टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पीएम विद्यालयों के 120 बिंदुओं पर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और स्वच्छ परिसर की सराहना की तथा अध्यापकों से बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और शिक्षा देने का आह्वान किया।

Sambhal: मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले – शिक्षा से ही संभव है राष्ट्र निर्माण

Sambhal: Minister in charge Dharamvir Prajapati inspected PM Primary School Itayla Mafi

प्रभारी मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्रीय निर्माण का आधार है और अभिभावक, शिक्षक तथा प्रशासनिक सहयोग से ही बच्चे राष्ट्रहित में योगदान दे सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर छायाचित्र खिंचवाए। जिलाधिकारी ने बच्चों से कविताएँ भी सुनीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलक्टर रामानुज, जिला कमांडेंट होमगार्ड ज्ञान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, बीडीओ असमोली डॉ. आदेश कुमार, प्रधानाध्यापक कपिल मलिक सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sambhal: Minister in charge Dharamvir Prajapati inspected PM Primary School Itayla Mafi

संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button