Bypoll Results : MP में शिवराज’ कायम, उपचुनावों में बड़े राज्यों में BJP की जीत,

(Source NDTV)

नईदिल्ली: Bypoll Results : देश के 11 राज्यों में 58 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर पिछले हफ्ते हुए उपचुनाव के मंगलवार को नतीजे आ गए हैं. इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है.

कृषि कानून में सिविल कोर्ट जाने का रास्ता नहीं होना संवैधानिक अधिकार में दखल

सबकी नजर मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों पर थी, जहां बीजेपी को सरकार में बने रहने के लिए नौ सीटों की जरूरत थी, यहां पार्टी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके साथ ही एमपी में शिवराज सिंह चौहान का राज कायम बना हुआ है वहीं, गुजरात की कुल आठ सीटों में हर सीटें पार्टी ने अपने नाम की हैं. कुछ राज्यों को छोड़कर बीजेपी की जहां मौजूदगी अच्छी है, वहां उसे बड़ी जीत हासिल हुई है. एक बार उपचुनावों के नतीजों पर नजर डाल रहे हैं.

उप चुनावों के कैसे रहे नतीजे

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version