Bijnor के एसपी ने पैदल रूट मार्च किया, लोगों में रहे सुरक्षा का विश्वास
बिजनौर/उ.प्र: दरअसल आपको बता दें जनपद Bijnor के एसपी दिनेश सिंह ने अगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस फोर्स के साथ थाना चांदपुर क्षेत्र के कस्बे में पैदल रूट मार्च किया।
Bijnor पुलिस के मार्च से लोगों में सुरक्षित होने का एहसास

पैदल गश्त के दौरान फल व्यापारी रेडी से संवाद स्थापित किया और बच्चों को ट्रॉफी दी और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि इस पैदल रूट मार्च का उद्देश्य आगामी त्यौहार व जनपद बिजनौर में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर है, इस पैदल रूट मार्च से शरारती तत्वों में खौफ का माहौल पैदा होगा और जनता में अच्छे मैसेज आएगा।
बिजनौर से मोहम्मद रहमान की रिपोर्ट











