NewsnowमनोरंजनSunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

मेकर्स ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: अमेजन प्राइम वीडियो की बेहद सराही गई फिल्म बवाल में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद एक बार फिर दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का नाम इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की The Diplomat ने 4 करोड़ रुपये से मजबूत शुरुआत की

पहले यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब सिनेमा प्रेमियों को इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं किस दिन फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी।

दूसरी बार साथ नजर आएगी वरुण-जान्हवी की जोड़ी

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: Janhvi Kapoor and Varun Dhawan's film will be released on this day

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। जब मेकर्स ने फैंस को बताया कि जान्हवी और वरुण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तो फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये जोड़ी एक बार फिर लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वरुण और जान्हवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी शशांक खेतान ने ली है। आपको बता दें कि शशांक धड़क, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम कर चुके हैं।

खैर, मेकर्स ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari कास्ट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: Janhvi Kapoor and Varun Dhawan's film will be released on this day

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ का नाम शामिल है। वहीं, वरुण धवन की आने वाली फिल्मों में बॉर्डर 2 और भेड़िया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा जान्हवी के पास परम सुंदरी और साउथ स्टार राम चरण की फिल्म आरसी 16 जैसे प्रोजेक्ट हैं।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img