Sambhal: हयात नगर थाना क्षेत्र में नियमों की अवहेलना करने वाले एक निजी डीजे संचालक के खिलाफ हयात नगर थाना पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। सोमवार दोपहर यह कार्यवाही उस वक्त की गई जब एक डीजे वाहन 12 फीट से ऊंचा साउंड सिस्टम लेकर निजी कार्यक्रम के लिए जा रहा था।
Sambhal में व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर: उद्योग बंधु बैठक आयोजित
Sambhal में ऊंचा डीजे बना मुसीबत
Sambhal पुलिस के अनुसार, डीजे की ऊँचाई और उसमें लगे स्पीकर व उपकरण सरकार की निर्धारित गाइडलाइन से अधिक थे। डीजे में 16 स्पीकर, 16 लाइट, 7 एंप्लीफायर, एक जनरेटर, एक मिक्सर और चार खाली पेटियों सहित एक टाटा वाहन पर लोड किया गया था। यह वाहन गांव दतावली की ओर जा रहा था और गांव पेतिया निवासी अंकुश प्रजापति पुत्र गंगाराम उसका संचालक था।
पुलिस ने जब वाहन को रोका तो मौके पर डीजे संचालक और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन नियमों का हवाला देते हुए हयात नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार सोम के नेतृत्व में वाहन को सीज कर दिया गया।
इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, आशू यादव और कॉन्स्टेबल आकाश यादव की अहम भूमिका रही।
थाना पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मकसद था—कानून व्यवस्था को बनाए रखना और सड़क पर ध्वनि प्रदूषण एवं अतिक्रमण फैलाने वाले बड़े डीजे वाहनों पर लगाम कसना।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
