They Call Him OG Box Office Collection Day 4: पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा 100 करोड़ क्लब में शामिल
'दे कॉल हिम ओजी' से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने भी तेलुगु में डेब्यू किया था। आइए, इसके चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नज़र डालते हैं।

नई दिल्ली: तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘They Call Him OG’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिलीज़ से पहले ही दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे और अब कमाई के आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं। महज तीन दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
Thamma Trailer: आयुष्मान, रश्मिका लेकर आए लोककथा, हॉरर और मस्ती का तड़का
‘They Call Him OG’ से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने भी तेलुगु में डेब्यू किया था। आइए, इसके चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नज़र डालते हैं।
पहले दिन बंपर ओपनिंग
गुरुवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। पहले दिन का कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये रहा, जो पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। इससे साफ पता चलता है कि प्रशंसक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
चौथे दिन They Call Him OG फिल्म की कमाई

दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम होकर 18.45 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, तीसरे दिन शनिवार को थोड़ी रिकवरी देखी गई और फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये की कमाई की। रिलीज़ के चौथे दिन रविवार तक, इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक फिल्म ने 15.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
They Call Him OG का कुल कलेक्शन
चौथे दिन के आंकड़ों को मिलाकर, ओजी का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.07 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। दुनिया भर के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका मतलब है कि फिल्म न केवल घरेलू स्तर पर, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
They Call Him OG फिल्म की कहानी
निर्देशक सुजीत ने इस फिल्म को एक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया है। पवन कल्याण ने ओजस गंभीरा की भूमिका निभाई है, जो बुरी ताकतों से लड़ता है और अपने परिवार और समाज की रक्षा करता है। तलवारों से लेकर बंदूकों तक, पवन कल्याण का दमदार एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।
इमरान हाशमी का डेब्यू

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी ज़बरदस्त है कि वे हर बार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। उनके साथ प्रियंका अरुल मोहन, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज और अर्जुन दास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










