Amethi में दी गई श्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित 

अमेठी/यूपी: Amethi में सपा संस्थापक व यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों ने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

Tribute to Shri Mulayam Singh Yadav in Amethi

Amethi में सपा कार्यालय में मौन रखकर जताया शोक

Tribute to Shri Mulayam Singh Yadav in Amethi

यह भी पढ़ें: Deoria में श्री मुलायम सिंह के निधन पर निकाला गया कैंडल मार्च

श्रद्धांजलि सभा में सपा संस्थापक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर सपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित करके जहां श्रद्धांजलि दी वहीं मौन रखकर शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की।

Tribute to Shri Mulayam Singh Yadav in Amethi

श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में सपा जिला महासचिव डा अरशद अहमद एडवोकेट, तुफैल खां, राजा सिंह, गौरीशंकर मौर्या, विमलेश सरोज,अवधेश त्रिपाठी, रामकेवल यादव, मो0 नईम,रामहेत यादव, गिरीश यादव, जैनुल हसन, छेदीलाल यादव, शमशाद खान जायसी, महेन्द्र शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, राम धीरज यादव, सोनू अंसारी किशनी, चंद्रशेखर यादव, रामफेर यादव, लालबहादुर यादव, मनीराम वर्मा, आशीष यादव, भवानी साहू आदि सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।

अमेठी से कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button