Sambhal में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sambhal में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक Sardar Vallabhbhai Patel की जयंती, पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलेभर में एकता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम संपन्न हुए।
Sambhal के मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से भव्य जादू शो का आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ PAC बैंड की मधुर धुनों के बीच शहीदों को याद किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया।
Sambhal में पटेल की जयंती पर एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रीय एकता के संकल्प से देश को एक सूत्र में बाँधा। उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने एकता, अखंडता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के जवानों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। सभा के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











