क्या आप सुबह खाली पेट Green Tea पीते हैं? जानें पीने का सही समय

आमतौर पर, दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना पर्याप्त माना जाता है। बहुत ज़्यादा ग्रीन टी पीने से पेट खराब होना, अनिद्रा और लीवर पर दबाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Green Tea को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह ड्रिंक वजन घटाने में बहुत कारगर है। ऐसे में कुछ लोग अपनी सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद है? तो आपको बता दें, खाली पेट ग्रीन टी पीने को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है, लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञ खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचने की सलाह देते हैं।

खाली पेट Turmeric Water पीना क्यों है वरदान? जानें इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट Green Tea पीने से क्यों बचना चाहिए?

Green Tea में टैनिन और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो खाली पेट पीने पर पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इससे एसिडिटी, सीने में जलन, अपच या मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट के प्राकृतिक पाचन को भी प्रभावित कर सकता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन भोजन से आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं।

ग्रीन टी पीने का सही समय जानें

Do you drink Green Tea on an empty stomach in the morning? Know the right time to drink it

विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर भोजन के बाद या हल्के नाश्ते के बाद होता है। सुबह हल्के नाश्ते के बाद ग्रीन टी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। भोजन के बाद ग्रीन टी पीना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

यह पाचन को तेज करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। शाम को जब शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो ग्रीन टी एक प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर के रूप में काम करती है। कुछ लोग वर्कआउट से पहले या बाद में ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह प्रदर्शन के स्तर को बेहतर बनाने और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद कर सकता है

आपको कितनी मात्रा में Green Tea पीनी चाहिए?

Do you drink Green Tea on an empty stomach in the morning? Know the right time to drink it

आमतौर पर, दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना पर्याप्त माना जाता है। बहुत ज़्यादा ग्रीन टी पीने से पेट खराब होना, अनिद्रा और लीवर पर दबाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button