Sambhal में मिशन शक्ति 5.0: महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर किया जनजागरण

अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर जागरूकता फैलाई।

Sambhal: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद सम्भल में ‘मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एण्टी-रोमियो टीमों द्वारा चलाया गया।

Sambhal में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Sambhal पुलिस का जागरूकता अभियान

दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया, तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर जागरूकता फैलाई। उन्हें शासन एवं पुलिस विभाग की विभिन्न सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं —

Mission Shakti 5.0 in Sambhal: Women police personnel organised a public awareness drive.
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
  • राष्ट्रीय पोषण योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • पीएम स्वानिधि योजना
  • पीएम सम्मान निधि योजना
  • वन स्टॉप सेंटर
  • आयुष्मान योजना
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
  • महिला शक्ति केंद्र योजना
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जैसे —

Mission Shakti 5.0 in Sambhal: Women police personnel organised a public awareness drive.

1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) आदि। मोबाइल में पैनिक बटन और E-call डेमो के माध्यम से भी महिलाओं को सुरक्षा उपाय समझाए गए।

यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button