Amethi में लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली

अमेठी/उप्र: Amethi में उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा जेंडर अभियान के तहत लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Amethi: जिलाधिकारी ने प्रथम पराग मिल्क बार का उद्घाटन किया

Amethi के गौरीगंज में महिला सशक्तिकरण अभियान

Women rally against gender violence in Amethi

इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गौरीगंज विकासखंड के गठित समूह की महिलाओं के द्वारा बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लिंग भेदभाव मिटाने एवं महिला सशक्तिकरण बनाने हेतु जागरूक किया गया।

जामों के ग्राम पंचायत बलभद्रपुर में समूह की महिलाओं द्वारा जेंडर अभियान के अंतर्गत बैठक एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जामों के गोदीपुर एवं भोंय में समूह की महिलाओं द्वारा रैली निकालकर लिंग आधारित हिंसा रोकने एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक किया गया।

Women rally against gender violence in Amethi

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर द्वारा विकास क्षेत्र गौरीगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज असैदापुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अमेठी से कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button