Sambhal में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी दी गई

महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध अपनी चुप्पी तोड़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनसे संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।

Sambhal में मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना नखासा क्षेत्रांतर्गत ग्राम इशापुर सुनवारी में एक चौपाल आयोजित की गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी और उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में चर्चा की।

‘I Love Muhammad’ Row: दशहरा के मद्देनजर बरेली मंडल में हाई अलर्ट, ड्रोन तैनात

Sambhal में महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन और योजनाओं से अवगत कराया गया

सभी को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 1090, 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध अपनी चुप्पी तोड़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनसे संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version