Meerut में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि होली से पहले मेरठ को नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का उपहार मिलना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

Yogi Adityanath ने कहा कि यह केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि विकास की नई रफ्तार का प्रतीक है। नमो भारत रैपिड रेल से दिल्ली और मेरठ के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगी और युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Yogi Adityanath ने ग्लोबल AI Summit में प्रधानमंत्री के विजन की सराहना की

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल ही में आयोजित ग्लोबल एआई समिट में विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री के विजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल नए भारत की कल्पना नहीं करते, बल्कि उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो आधुनिक भारत का शिल्पी है।

PM Modi ने Delhi-Meerut नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को किया समर्पित

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी जताई उम्मीद

Yogi Adityanath ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग तैयार है और प्रदेशवासी चाहते हैं कि उसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के कर-कमलों से हो। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास में एक और मील का पत्थर बताया।

नारी शक्ति का प्रतीक बनी नमो भारत रैपिड रेल

योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि ट्रेन ऑपरेटर से लेकर स्टेशन कंट्रोल स्टाफ तक, कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बेटियां निभा रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

मेरठ की क्रांति धारा को नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की क्रांति धारा आज एक नई क्रांति की साक्षी बन रही है, जो उत्तर प्रदेश और भारत को आगे ले जाने का संकल्प रखती है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान, उद्यमी, लघु उद्योगों से जुड़े श्रमिक, कारीगर और दुकानदार हमेशा विकास की इस यात्रा में भागीदार रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में नकारात्मकता छोड़कर विकास के मुद्दे पर प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इन परियोजनाओं का स्वागत किया।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version