आजकल हम जिस तरह का खान-पान करते हैं, उससे Cholesterol का बढ़ना आम बात हो गई है। बाहर के खाने में खराब तेल का इस्तेमाल किया जाता है। खराब तेल में पका खाना खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो लीवर से निकलता है। जब हम अंडे, मांस, मछली, दूध या इससे बने उत्पाद खाते हैं तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बनता है।
यह भी पढ़ें: Cholesterol कम करने के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ आहार
जबकि नारियल तेल, पाम ऑयल और पाम कर्नेल ऑयल में पाया जाने वाला सैचुरेटेड फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीज को खाने में तेल का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है लेकिन इसका सही स्तर होना जरूरी है। ज्यादा ऑयली खाना खाने, बाहर का खाना खाने, कम वर्कआउट करने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिसकी वजह से नसें ब्लॉक होने लगती हैं और रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
Cholesterol कम करने के लिए आपको कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए?
जब खराब Cholesterol बढ़ जाता है, तो खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हम आपको ऐसे तेलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Cholesterol Management: 5 रोज़ाना के खाद्य पदार्थ जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं
Cholesterol कम करने के लिए हेल्दी कुकिंग ऑयल
ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। ऑलिव ऑयल को हेल्दी ऑयल माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। ऑलिव ऑयल को धीमी आंच पर पकाने के लिए अच्छा माना जाता है। आप इसे सलाद और पास्ता जैसी चीजों में टॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
मूंगफली का तेल- मूंगफली का तेल बहुत अच्छा माना जाता है। इस तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। मूंगफली का तेल अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। मूंगफली का तेल दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। आप इसे तलने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
तिल का तेल- सर्दियों में तिल के तेल में पका खाना खाना फायदेमंद माना जाता है। तिल का तेल गर्म और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। 1 चम्मच तिल के तेल में 5 ग्राम से ज्यादा मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट और गुड फैट होता है। तिल के तेल का इस्तेमाल सब्ज़ियाँ बनाने में किया जा सकता है।
चिया सीड ऑयल- चिया सीड ऑयल भी अच्छा होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल को स्वस्थ बनाता है। चिया सीड ऑयल का इस्तेमाल हल्का खाना बनाने और ड्रेसिंग के लिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ginger खाने के फायदे और नुकसान: सम्पूर्ण जानकारी
एवोकाडो ऑयल- एवोकाडो ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है। एवोकाडो ऑयल सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस तेल को खाने से खराब Cholesterol कम होता है। इसका इस्तेमाल सलाद या खाने की ड्रेसिंग के लिए किया जा सकता है।