spot_img
Newsnowदेशयूपी में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे Borewell में गिरा,...

यूपी में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे Borewell में गिरा, बचाव अभियान जारी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बच्चा अपने पिता द्वारा खोदे गए Borewell में गिर गया।

आगरा: यूपी में आगरा (Agra) के धारियाई गांव में सोमवार को खेलते समय पांच साल का एक बच्चा 150 फुट गहरे Borewell में गिर गया. पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

घटना आगरा ग्रामीण के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।  स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सूरज प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अब तक बच्चे की हलचल देखी जा सकती है और वह जवाब दे रहा था।

UP News: 11 साल की लड़की मृत मिली, Rape का शक, पुलिस

उन्होंने कहा, “पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद से बच्चे को बचाने का काम जारी है।”

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बच्चा अपने पिता द्वारा खोदे गए Borewell में गिर गया।

ग्रामीण ने कहा, “हमने बोरवेल में एक रस्सी डाली थी जिसे बच्चे ने पकड़ा था और वह हमारे सवालों का जवाब दे रहा है।”

spot_img