Newsnowसेहतहोली के बाद Gas की समस्या से छुटकारा पाने के 7 अद्भुत...

होली के बाद Gas की समस्या से छुटकारा पाने के 7 अद्भुत घरेलू उपाय

जब ज्यादातर लोग तले-भुने पकवानों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने के बाद अपच की समस्या से परेशान रहने लगते हैं।

त्यौहारों के मौसम में रंग-बिरंगे और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन, अक्सर इस लुत्फ के बाद पेट में Gas और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। होली के दौरान यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जब ज्यादातर लोग तले-भुने पकवानों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने के बाद अपच की समस्या से परेशान रहने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: अनियमित Periods से राहत: अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय!

कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो गैस की समस्या से तुरंत राहत दिलाएंगे और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे।

Gas की समस्या से छुटकारा पाने के 7 अद्भुत घरेलू उपाय

7 amazing home remedies to get rid of gas problem after Holi

अजवाइन का पानी

अजवाइन गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालें और फिर इसे ठंडा करके पी लें। इससे आपको बहुत जल्दी गैस से राहत मिलेगी।

नींबू पानी

नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और Gas की समस्या को दूर करता है। नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू मिलाकर पिएं।

दही


7 amazing home remedies to get rid of gas problem after Holi

दही खाने से गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस की समस्या को दूर करते हैं। गर्मियों में ठंडे चावल के साथ दही खाने से काफी आराम मिलता है।

अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और Gas की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा खाएं।

Guava Leaves: कौन-सी बीमारियों में फायदेमंद?

पुदीना

7 amazing home remedies to get rid of gas problem after Holi

गैस की समस्या होने पर पुदीना खाने से पेट को काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप पुदीने की चाय या पुदीने के तेल में पानी मिलाकर पी सकते हैं। पुदीने में मेंथॉल नामक तत्व होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।

सौंफ

अगर आप गैस से परेशान हैं तो सौंफ आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पी सकते हैं।

हींग

Asafoetida

हींग खाने से पेट को आराम मिलता है और Gas की समस्या से राहत मिलती है। हींग में मौजूद एस्पिरिन नामक तत्व पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर या खाने में डालकर कर सकते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करे

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img