spot_img
Newsnowसेहतकिस Vitamin की कमी से अत्यधिक आलस्य और थकान होने लगती है।...

किस Vitamin की कमी से अत्यधिक आलस्य और थकान होने लगती है। जानिए कारण ?

विटामिन की कमी से शरीर में आलस्य, थकान और कमजोरी आने लगती है। इससे आपको पूरे दिन नींद आती रहती है। सोने के बाद भी शरीर में उनींदापन महसूस होता है। अगर आपको लंबे समय तक ऐसा महसूस होता है तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सुबह उठने का मन नहीं करता और सारा दिन आलस्य महसूस होता है। इसका कारण नींद की कमी नहीं बल्कि शरीर में Vitamin की कमी भी हो सकती है। जी हां, कई बार जब शरीर में कुछ विटामिन की कमी हो जाती है तो आपकी नींद कम या ज्यादा होने लगती है। इससे आपको दिनभर आलस और थकान महसूस होती है। विटामिन और खनिजों के असंतुलन से पूरा शरीर प्रभावित होता है। ऐसे कई विटामिन हैं जिनकी कमी से अत्यधिक नींद आती है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी के कारण ज्यादा नींद आती है।

यह भी पढ़ें: Vitamin B-Complex क्या है और इसे प्राकृतिक रूप से कहाँ से प्राप्त करें

किस Vitamin की कमी से अत्यधिक नींद आती है?

Do you feel sleepy in the morning? Lack of this vitamin causes excessive laziness, fatigue

विटामिन डी- जब शरीर में Vitamin डी कम होने लगता है तो इससे नींद की समस्या होने लगती है. विटामिन डी की कमी से पूरे दिन थकान, कमजोरी और अत्यधिक नींद आ सकती है। विटामिन डी कम होने पर शरीर में कैल्शियम-फॉस्फोरस की कमी भी बढ़ जाती है। इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है और दिनभर आलस महसूस होता है। व्यक्ति को हर समय नींद आती रहती है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दें।

विटामिन बी12- विटामिन बी12 की कमी भी ज्यादा नींद का एक बड़ा कारण हो सकती है. Vitamin बी12 कम होने पर बहुत अधिक नींद आने लगती है। विटामिन बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल और मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। शोध में पाया गया है कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आपको आलस महसूस होता है। आपको पूरे दिन नींद आती रहती है। इसलिए विटामिन बी12 से भरपूर आहार लें। खासकर शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 कम होता है। उम्र के साथ विटामिन बी-12 की कमी भी बढ़ती जाती है।

यह भी पढ़ें: Vitamin E की कमी? अपने आहार में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, जानें फायदे

विटामिन की कमी को दूर करने के उपाए ?

Do you feel sleepy in the morning? Lack of this vitamin causes excessive laziness, fatigue

विटामिन की कमी से शरीर में आलस्य, थकान और कमजोरी आने लगती है। इससे आपको पूरे दिन नींद आती रहती है। सोने के बाद भी शरीर में उनींदापन महसूस होता है। अगर आपको लंबे समय तक ऐसा महसूस होता है तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

spot_img

सम्बंधित लेख

spot_img