Karisma Kapoor के पूर्व पति Sunjay Kapoor का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति Sunjay Kapoor का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। निधन के समय वे यूके में थे।
Shine Tom Chacko के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, एक्टर और मां घायल
Sunjay Kapoor और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं — एक बेटा और एक बेटी, जिनकी परवरिश करिश्मा कपूर कर रही हैं। न्होंने 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।
Sunjay Kapoor के बारे में
संजय कपूर ने ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी सोना कॉमस्टार (पूर्व में सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन) के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इस भूमिका के अलावा, उन्होंने कई कंपनियों के बोर्ड में निदेशक पद संभाला और विभिन्न पेशेवर संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पोलो के शौकीन संजय नियमित रूप से इस खेल में भी हिस्सा लेते थे।
संजय कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। परिवार ने मीडिया से इस कठिन समय में गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें