Pune पुल हादसे पर Ajit Pawar बोले – पुल था जर्जर, भीड़ से गिरा

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, "हमें घटना के बारे में अलग-अलग जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पुराना और जंग लगा हुआ था।

Pune: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुल पर कई लोग खड़े थे, जिस कारण पुल ढह गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, कई लोग लापता

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि अब तक 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कलेक्टर ने कहा कि पुल के ढहने और बह जाने के समय वहां मौजूद लोगों की सही संख्या का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम यह भी आकलन कर रहे हैं कि कितने लोग लापता हैं।”

Ajit Pawar ने Pune पुल हादसे की स्थिति बताई

Ajit Pawar said on Pune bridge accident – ​​the bridge was dilapidated, it collapsed due to the crowd

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मावल तहसील के कुंदमाला इलाके में हुई, जहां अक्सर पिकनिक मनाने वाले लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी उफान पर है।

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, “हमें घटना के बारे में अलग-अलग जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पुराना और जंग लगा हुआ था। जब पुल ढहा, तब कई लोग उस पर खड़े थे।” उन्होंने कहा कि नदी पर एक नया पुल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है।

Ajit Pawar said on Pune bridge accident – ​​the bridge was dilapidated, it collapsed due to the crowd

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बह गए कुछ लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पुणे ग्रामीण पुलिस, दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button