2027 तक नशा मुक्त Delhi का विजन, सरकार और पुलिस मिलकर कर रहे है प्रयास: स्पेशल सीपी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और Delhi सरकार द्वारा पुलिस को दिए गए सहयोग के आश्वासन का उल्लेख करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस मिलकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध कार्य करेंगे।

Delhi: स्पेशल क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक साझा सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अभियान में जनभागीदारी के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।
बिहार और झारखंड में CBI की बड़ी रेड: 100 करोड़ के GST फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
नशे के विरुद्ध Delhi में निर्णायक जंग
उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने वर्ष 2027 तक ‘नशा मुक्त Delhi’ का स्पष्ट विजन दिया है और इसे साकार करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित व ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी इस लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और Delhi सरकार द्वारा पुलिस को दिए गए सहयोग के आश्वासन का उल्लेख करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस मिलकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध कार्य करेंगे।

यह पहल केवल एक प्रशासनिक योजना नहीं, बल्कि दिल्ली को एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त राजधानी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें