Diwali के धुएँ से राजधानी Delhi की हवा जहरीली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी प्रदूषण बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार, 21-23 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार और तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा, गर्जन और बरसात हो सकती है।

बीते दिन पूरे भारत में दीवाली की धूम देखने को मिली, जिसका असर अगली सुबह के मौसम पर भी पड़ रहा है। Delhi समेत कई क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और हवा में प्रदूषण के कणों के साथ हुई।

Delhi में वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन ‘बेहद खराब’, आईएमडी ने प्रदूषण जारी रहने की चेतावनी दी

Delhi-NCR के 36 इलाके रेड जोन में

Diwali smoke has poisoned the air in Delhi, with pollution also increasing in Noida, Ghaziabad and Gurugram.
Diwali के धुएँ से राजधानी Delhi की हवा जहरीली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी प्रदूषण बढ़ा

Delhi-NCR में प्रदूषण का असर काफी बढ़ गया है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) तेजी से बढ़ा। दिल्ली के 36 इलाकों को रेड जोन में रखा गया है, जहां हवा ‘बहुत खराब’ मानी गई है। CPCB के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास AQI 317 दर्ज किया गया। बीती रात द्वारका में AQI 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 दर्ज किया गया। दीवाली की रात कुछ घंटों की आतिशबाजी से ही हवा जहरीली हो गई, जिससे पूसा में AQI 999 तक पहुंच गया। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप-2 लागू कर दिया गया।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। नैनीताल में AQI 164 और देहरादून में AQI 218 दर्ज किया गया। यूपी के ज्यादातर जिलों में सुबह हल्की धुंध रही और अगले कुछ दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद यूपी में मौसम में बदलाव और 22 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

बिहार में मौसम सुहाना

Diwali smoke has poisoned the air in Delhi, with pollution also increasing in Noida, Ghaziabad and Gurugram.

बिहार में मौसम सुहाना रहने का अनुमान है, सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप रहेगी। IMD ने बिहार को ग्रीन जोन में रखा है, जिससे बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में 26 अक्टूबर तक बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21-23 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार और तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा, गर्जन और बरसात हो सकती है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button