होम सेहत Amla Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला, जानें आंवला खाने के 10 फ़ायदे।

Amla Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला, जानें आंवला खाने के 10 फ़ायदे।

आंवले का सेवन करने से इम्यूनिटी सही बनी रहती है जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। जानें आंवला खाने के 10 फ़ायदे।

इम्यूनिटी बढ़ाता है आंवला, जानें आंवला खाने के 10 फ़ायदे।

Amla एक ऐसा सूपर फूड है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। आंवले की खास बात ये है कि इसको कई तरह से खाया जा सकता है।

कुछ लोग आंवले का मुरब्बा खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग आंवले का जूस, चटनी या अचार बनाकर अपनी पंसद अनुसार सेवन करते हैं। सर्दियों में गुड़ के साथ आंवले का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। सर्दियों में आंवले का सेवन करने से इम्यूनिटी सही बनी रहती है जिससे सर्दी-खांसी से बचा जा सकता है।

आइए आपको बताते हैं कि क्यों आपको आंवला जरूर खाना चाहिए।

Amla के फायदे:

1. इम्यूनिटी मजबूत करता है

10 health benefits of amla
इम्यूनिटी मजबूत करता है Amla

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत करने में मदद करता है जिससे शरीर बाहरी संक्रमण से बचा रहता है।

2. दिल के लिए फायदेमंद

दिल के लिए फायदेमंद है Amla

आंवले में पाया जाने वाला विटामिन-सी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जो लोग बैड कोलेस्ट्रोल की समस्या से जूझ रहे हैं, उनको आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. त्वचा को खूबसूरत बनाए

त्वचा को खूबसूरत बनाए Amla

त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए भी विटामिन सी जरूरी होता है। विटामिन सी के सेवन से स्किन टाइट रहती है। त्वचा पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। त्वचा में ग्लो बना रहता है। इसके लिए आप चाहें तो दही में आंवले का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Monsoon face pack: रूखी, तैलीय और मिश्रित त्वचा के लिए 

4. सूजन कम करता 

सूजन कम करता है Amla

शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स हार्ट और स्किन के साथ शरीर की इम्यूनिटी पर भी बुरा असर डालते हैं। दरअसल, फ्री रेडिकल्स शरीर की सूजन के लिए भी जिम्मेदार होते हैं, जो कई सारी बीमारियों को जन्म देने का काम करते हैं। लेकिन आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।

5. कैंसर से बचाव में

कैंसर से बचाव में फ़ायदा पहुँचाय आंवला

आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होता है। एक शोध के अनुसार, आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। ये कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

6. अल्सर की रोकथाम में

अल्सर की रोकथाम में फ़ायदा पहुँचाय Amla

आंवले का जूस पेप्टिक अल्सर में बहुत कारगर साबित होता है। हर सुबह इसके सेवन से आराम मिलता है।

7. वजन कम करने में

वजन कम करने में आंवला बहुत गुणकारी

आंवला शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने और वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में गंदगी जमने नहीं पाती है।

8. कब्ज की समस्या में 

कब्ज की समस्या में आंवला

आंवले में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है और पाचन क्रिया में भी ये काफी फायदेमंद होता है।

9. हाई ब्लड प्रेशर में

हाई ब्लड प्रेशर में आंवला

आंवला उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में कारगर होता है। इसके साथ ही ये दिमाग और शरीर दोनों को राहत देने का काम करता है। आंवला पाउडर, शहद के साथ मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है।

10. आंख की रौशनी में

आंख की रौशनी में फ़ायदा पहुँचाय आंवला

आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आँखों के रेटीना के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये विटामिन सी का बहुत अच्छा माध्यम होता है। ये आंखों में होने वाली जलन को कम करता है साथ ही रौशनी बढ़ाने में भी कारगर होता है।

Exit mobile version